Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 1, 2022

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुॅचे लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश बुजुर्ग महिला कौशिल्या बाई को मिला श्रवण यंत्र, बीमार बालिका उषा का होगा समूचित ईलाज


कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुॅचे लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बुजुर्ग महिला कौशिल्या बाई को मिला श्रवण यंत्र, बीमार बालिका उषा का होगा समूचित ईलाज

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डां. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट बालोद में आम लोगो के मांग व समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवसों में आयोजित की जाने वाली जनदर्शन की नई व्यवस्था का सफल परिणाम अब कुछ ही दिनो में दिखने लगा है। इस नई व्यवस्था के तहत जनदर्शन में पहुचे लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदकों में प्रसन्नता का भाव दिखने लगा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनदर्शन में पहुचे लोगों के मांग एवं समस्याओं के निरारकण हेतु संबंधित विभागो के द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जनदर्शन में आज वनमण्डलाधिकारी  आयुष जैन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

    कलेक्टर डॉ. सिंह के द्वारा सोमवार को जनदर्शन में पहुचे जिले के डौंडी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम धुर्वाटोला की श्रवण बाधित बुजुर्ग महिला कौशिल्या बाई की मांग पर उन्हें तुरंत श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग महिला कौशिल्या बाई द्वारा आज सुबह सुनने में हो रही समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के द्वारा आज ही बुजुर्ग महिला कौशील्या बाई को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया । कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करने के तुरन्त बाद श्रवण यंत्र मिलने से बुजुर्ग महिला श्रीमती कौशील्या बाई ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि श्रवण यंत्र  मिलने से अब उनकी सुनने की समस्या का हल हुआ । उन्होंने उनके मॉगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए तत्काल उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के प्रति हृदय से आभार माना है।

इसी तरह कलेक्टर के निर्देश पर सिर में चोट लगने के कारण गंभीर परेशानियों का सामना कर रही जिले के बालोद विकासखण्ड के गा्रम अमोरा की 12 वर्षीय बालिका कुमारी उषा की समूचित ईलाज किया जायेगा। जनदर्शन मंे आज कुमारी उषा अपने परिजनों के साथ अपने ईलाज के लिए कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत की थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उषा की समूचित ईलाज की निर्देश दिए है। इसी तरह जनदर्शन में आज ग्राम साल्हेटोला निवासी श्री बालाराम ने अपने धर्मपत्नी श्रीमती गनेशिया बाई को वृद्वा अवस्था पेंशन दिलाने तथा ग्राम चिटौद निवासी धरम चंदेल ने चिटफंड कंपनी में जमा की गई राशि को वापस दिलाने की मांग की । कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad