Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 24, 2022

मोहम्मद अकबर को जन्मदिन की बधाई देने लगे रहा तांता, मंत्री निवास पर करवाया गया लोगों का मुंह मीठा



कवर्धा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा विधि-विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन के अवसर पर शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। बधाई देने पहुंचने वालों का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हुआ जो रात तक चलता रहा। मंत्री अकबर के निवास में मिठाईयां व केक बंटती रही।


बधाई देने पहुंचने वालांे में विधायक व पूर्व विधायकगण, नगरीय निकाय व पंचायतों के प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण, आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. व अन्य शासकीय अधिकारी कर्मचारी, सहकारी बैंकों के प्रतिनिधिगण तथा अधिकारी व कर्मचारीगण के अलावा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल थे। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अलावा राजनांदगॉव, रायपुर, दुर्ग व अन्य जिलों से लोग सादगी व सरल व्यवहार के धनी मोहम्मद अकबर को बधाई देने पहुंचे थे। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर, शाल, गमछा, साफा पहनाकर मंत्री मोहम्मद अकबर का स्वागत किया। बधाई देने पहुंचे लोग अपने साथ तरह-तरह की मिठाई, केक आदि साथ लाये हुए थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मोहम्मद अकबर अपने जन्मदिन पर समारोह का आयोजन नहीं करते थे लेकिन अपने समर्थकों, प्रशंसकों व सहयोगियों सहित अन्य लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए पिछले वर्ष से अपने जन्मदिन पर बधाई स्वीकार करते है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad