Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 24, 2022

चिटफंड कम्पनी ओम श्री साई बालाजी का डायरेक्टर गिरफ्तार


चिटफंड कम्पनी ओम श्री साई बालाजी का डायरेक्टर गिरफ्तार

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद -चिटफंड कम्पनी ओम श्री साई बालाजी मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड एवं प्रतिमा फर्म एण्ड स्टेट प्रायवेट लिमिटेड शाखा बालोद के डायरेक्टर जी.श्रीधर थाना कोकटपल्ली हैदराबाद का डायरेक्टर  को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बालोद  में इनामी चिटफंड के प्रकरण में कई सालों से आरोपित फरार था जिसे बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद ,सूरेगांव की संयुक्त टीम के द्वारा हैदराबाद जाकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राज्य के अन्य जिलो एवं अन्य राज्यों में भी दर्ज है अपराध अन्य जिलो के साथ साथ अन्य राज्यो की पुलिस को भी  आरोपित जी.श्रीधर की तलाश थी। मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की मंशा  अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग बी.एन मीणा व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन  पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौड़ के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश  बागडे के पर्यवेक्षण में चिटफंट कम्पनी के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिला बालोद में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना बालोद के अपराध में फरार चिटफंड का आरोपी को दिगर राज्य हैदराबाद से गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है। 

---------

मामले का विवरण 

 प्रार्थी नारायण साहू पिता स्व गोविन्द राम साहू पता ठेकवाडीह थाना गुरूर के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ओम श्री साई बालाजी मार्केटिंग प्रायवेट लिमिटेड एवं प्रतिमा फर्म एण्ड स्टेट प्रायवेट लिमिटेड शाखा बालोद के डायरेक्टर जी0 श्रीधर के द्वारा अपने कम्पनी में रकम पांच वर्षो में दोगुणा करने व अधिक ब्याज देने का झांसा देकर प्रार्थी से चार लाख रूपये जमा कराकर प्रार्थी को बाण्ड दिया जिसमें रकम वापसी 19 मार्च 2014 लिखा हुआ दिया था। प्रार्थी के बार-बार सम्पर्क करने पर आरोपी द्वारा रकम नही वापस किया गया। जिस पर थाना बालोद में अपराध  दर्ज कर विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी हैदराबाद का निवासी है। उसे गिरफ्तार करने पूर्व में भी टीम रवाना किया गया था पर आरोपी का कोई सुराग नही मिल पाया था। आरोपी जी.श्रीधर काफी दिनो से अपने निवास स्थान से फरार था। लुकछीप कही रहा रहा था तकनीकी टीम द्वारा आरोपी के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर साइबर सेल ,थाना लोहारा व थाना सूरेगांव से विषेष टीम तैयार कर हैदराबाद रवाना किया गया। स्थानीय भाषा के लिए टीम मे थाना लोहारा से आरक्षक आर0 धर्मा राजू को सम्मिलित किया गया था जिसे वहां पर कार्य करने में कठिनाई न हो।  टीम द्वारा वहां पहुचकर वंहा कैम्पकर मुखबीर लगाकर तकनीकी सहायता से आरोपी जहां छिपा था पता लगाकर उसे घेराबंदी कर पकडने में सफलता मिली। आरोपी जी0 श्रीधर पिता गंटी बाला कामेस्वर उम्र 44 वर्ष निवासी यमनागेट गटकेसर हैदराबाद को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद ला गया। प्रकरण में 01 आरोपी जोनाल गड्डा सुब्बाराव निवासी पिता बपाया पता प्लाट न 3830 फ्लैट- 203 बालाजी रेसीडेंसी निजामपेट जिला रंगारेड्डी और था जिसकी मृत्यु 26 जनवरी 2022 हो गई है। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है। बॉक्स,,,

इनका रहा सहयोग

  चिटफंड के फरार आरोपी की पतासाजी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक  दिलेश्वर चंद्रवंशी  प्रभारी साइबर सेल , सउनि अजीत महोबिया, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश  दुबे, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेश  यादव , आरक्षक धर्मा राजू ,आरक्षक विकास साहू , आरक्षक भोप सिंह साहू का सराहनीय भूमिका रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad