*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*जयन्ति ते सुकृतिनो*
*रससिद्धाः कवीश्वराः।*
*नास्ति येषां यशःकाये*
*जरामरणजं भयम् ।।*
*अर्थात् 👉*
_जो पुण्यात्मा कवि श्रेष्ठ शृंगार आदि नव रसों में सिद्ध हस्त हैं, वे धन्य हैं । उनकी जय हो ! उनकी कीर्ति रूप देह को बुढ़ापे और मृत्यु का भय नहीं ।_
🌹
*25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1903 - ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्स कमीशन मिला।
1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991 - बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्योरा जारी किया, इसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 - मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 - श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
2019 - भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
2019 - भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
2020 - हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला ।
2020 - एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।
2021 - जल शक्ति मंत्रालय ने'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के अंतर्गत 100 दिवसीय 'सुजलम' अभियान की शुरुआत की।
2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति के 37वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।
*25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*
1888 - इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1918 - बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 - बाबूराव काले - पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1927 - एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी।
1945 - विवेक कुमार अग्निहोत्री - एक आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
1948 - लुईस इस्लेरी - ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 - विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।
1953 - डॉ सुभास सरकार - एक भारतीय स्त्री रोग विशेषज्ञ व भारत के शिक्षा मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री।
1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।
1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।
1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।
1994 - विनेश फोगाट - एक भारतीय फ़्रीस्टाइल कुश्ती महिला पहलवान (अवार्डी)।
*25 अगस्त को हुए निधन*
1819 – स्ककॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन हुआ।
1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1969 - मखदूम मोहिउद्दीन - एक प्रतिष्ठित क्रांतिकारी उर्दू कवि / शायर थे।
1972 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2003 - अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे।
2008 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
2012 - नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
2019 - भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी का निधन।
2020 - बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी का निधन।
2021 - जातिगत अध्ययनों पर प्रख्यात शोधकर्ता डॉ गेल ओमवेट (81) का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट में निधन हुआ।
2021 - एडवर्ड राल्फ डेक्सटर, सीबीई इंग्लैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।
*25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (37वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक) ।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.