बेलगहना ब्लॉक में भारत जोड़ो पद यात्रा की रूप रेखा तैयार
बिलासपुर बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना---अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के आवहान पर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी एवं ज़िलाध्यक्ष बिलासपुर माननीय विजय केशरवानी जी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो पदयात्रा के सफल संचालन एवं रूट चार्ट हेतु ब्लाक काँग्रेस कमेटी बेलगहना की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम कोनचरा में आहूत की गई।
जिसमें सभी कार्यकर्ता ने सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 09 अगस्त मंगलवार को विधानसभा कोटा पद यात्रा प्रभारी माननीय विजय केशरवानी जी की उपस्तिथि में दोपहर 1 बजे केंदा से पदयात्रा प्रारम्भ कर पहन्दा,सरैहा,सूखेना होते हुए कोंचरा में सभा एवं समापन किया जाएगा।
एवं दिनांक 14 अगस्त रविवार को दोपहर 1 बजे बहेरामुड़ा से प्रारम्भ कर लहंगाभाठा, लूफा, भदरपारा,शक्तिबहरा होते हुए बेलगहना मानस मंच चौक में सभा एवं समापन किया जाएगा ।।बेलगहना ब्लॉक के सभी पदधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.