अम्बागढ़ चौकी - प्रशांत शर्मा की रिपोर्ट
आइटीबीपी द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ' अ ' समवाय 38 वीं वाहिनी पाटनखास द्वारा दिनांक 04.08.2022 को ग्रांम - खुनेरा में किया निशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ के पिछड़े ईलाकों में गरीबों के कल्याणार्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है । इस संदर्भ में भारत सरकार की नीति के अनुसार जिला राजनांदगांव के पिछडे ईलाकों के अलग - अलग गांवों में निशुल्क चिकित्सा शिविर 38 वीं वाहिनी द्वारा लगाये जा रहे है ।
दिनांक 04.08.202 को ग्रांम खुनेरा ग्राम पंचायत पाटनवाडवी जिला- राजनांदगांव में निशुल्कक चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें श्री श्रीपाल सेनानी 38 वीं वाहिनी एवं डा ० परमजीत कोर प्रेम द्वारा ग्रांम - खुनेरा के ग्रामवासियों की निशुल्क चिकित्सा जांब करने के उपरान्त औषधियां एवं मच्छरदानीयां वितरित की गई इस दौरान श्री श्रीपाल सेनानी 38 वीं वाहिनी भा ० ति ० सी ० पु o बल द्वारा ग्रामीणों से भेट की और उन्हें केन्द्र सरकार की नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी एवं अजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में दिया बढ़ - चढ़कर भाग लेने के लिए आग्रह इस दौरान गांव सरपंच श्रीमती जन्त्री बाई पुरीटी , ग्राम पटेल श्री दया राम एव ग्राग पंच श्रीमती अहिल्या बाई उपस्थित थे । श्री जोगिन्द्र सिहं सहायक सेनानी ' अ ' सी ० ओ ० वी ० 38 वीं वाहिनी की देख रेख में कैम्प का आयोजन किया गया । इस प्रोग्राम के तहत कुल 40 परिवारों के लगभग 294 ग्रामीणों को लाभ पहुँचाया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.