नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर जी ने दी बधाई
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल 17 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ नेता एवं जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल अजय चंद्राकर पुन्नूलाल मोहले विधायक शिवरतन शर्मा विधायक सौरभ सिंह सहित प्रदेश भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेतागण विधायक सांसद प्रदेश पदाधिकारी गण युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.