भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम में उमड़े भाजपाई
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,सांसद, विधायक एवं राष्ट्रीय नेता शामिल हुए।
नगर निगम मुख्यालय के समीप मंच में आज राष्ट्रीय भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजा सूर्या के नेतृत्व में यह हल्ला बोल कार्यक्रम रखा गया।
बेरोजगारी, सहित बढ़ते हुए अपराध एवं अन्य कई मुद्दों को लेकर
कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सीएम हाउस घेराव को विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धर्म लाल कौशिक,पवन साय, अनुराग सिंहदेव, गुंजन प्रजापति, सांसद सुनील सोनी,सरोज पांडेय, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, व बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप,सौरभ सिंह,अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पांडेय, रामविचार नेताम, भूपेंद्र सवन्नी, श्रीचंद सुंदरानी देवजीभाई,अमित साहू
छगन मूंदड़ा, केदारनाथ गुप्ता, ओंकार बैस, सहित पूरे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़ सीएम हाउस पहुंचे
अनेक नेताओं की गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल भेजा गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.