कार और बाइक मे भिडंत बाइक सवार दो लोगों की हुए घायल 112 की मदद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ...मिली जानकारी के अनुसार चपोरा से अपने बाइक सीडी डीलक्स CG 12 BB7204 में सवार हो कर मछली लेने रतनपुर आ रहे थे अभी जोगी अमराई कालेज रोड के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मैं आ रही कार CG.04 NC8287 ने मोटरसाइकिल को सामने से जबरदस्त टक्कर दी जिसकी वजह से मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा मरावी पिता रघु सिंह मरावी उम्र 23 वर्ष ,गणेश मरावी पिता स्वर्गीय मनीराम मरावी 38 वर्ष तथा दौलत सिंह मरावी पिता सालिकराम मरावी निवासी चपोरा सभी सड़क पर बुरी तरह से गिर गए जिससे दो लोगों की पैर टूट गया
और दौलत सिंह मामूली चोट आई जिसे 112 के आरक्षक अमित कमल व चालक नरोत्तम मरकाम की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया, जिसे गंभीर चोट आने की वजह से बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.