रिपोर्टर .. राधेश्याम शर्मा
स्थान ... छुरिया छत्तीसगढ़
काग्रेंस ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष में मारी बाजी
भाजपा के निष्कासित सात पार्षद ने एकजुटता दिखाई ।।
काग्रेंस पार्टी के सक्रियता के चलते उपाध्यक्ष बने मनोज यादव
विधायक छन्नी साहू खास समर्थक मनोज यादव को नगर पंचायत उपाध्यक्ष का ताज ।।
छुरिया । नगर पंचायत उपाध्यक्ष को लेकर काफी कशमकश माहौल में डोगरगांव एसडीएम सुनील नायक ने चुनाव सम्पन्न कराया जिसमें काग्रेंस पार्टी को 8पार्षदों का सहयोग प्राप्त हुआ भाजपा से निष्कासित 7पार्षद एकजुट दिखाई दिए ।काग्रेंस पार्टी आज सुबह से काफी सक्रिय दिखाई दे रही थी बाकायदा जिले से पर्यवेक्षक भी आए हुए थें दो प्रमुख दावेदारों की जगह काग्रेंस ने मनोज यादव ऊपर दांव खेला जिसमें कांग्रेस पार्टी नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में आठ मत प्राप्त हुआ
भाजपा निष्कासित भूषण ठाकुर को सात मत प्राप्त हुआ काग्रेस एक वोट से चुनाव जीतने में सफल रही । काग्रेंस विधायक श्रीमती छन्नी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा रुपेश दुबे प्रवक्ता जिला काग्रें स कमेटी पंकज बाधवा नरेश डाकलिया कुतबुद्दीन सोंलकी ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष रितेश जैन विपिन यादव चुम्मन साहू सहित काग्रेंस पदाधिकारी पर्यवेक्षक ने मनोज यादव को बधाई दी ।गौरतलब वार्ड 11पार्षद मनोज यादव दिव्यांग है विधायक श्रीमती छन्नी साहू के खास समर्थक को नगर पंचायत चुनाव में सफलता प्राप्त हुआ । चुनाव शातिपूर्ण करने में तहसीलदार श्रीमती अनुरिमा टोप्पो टीआई राम अवतार धृवै नगर पंचायत सीएमओ आदि उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.