कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन जोरों शोरों पर
कोरबाजिले के बालको क्षेत्र में खनिज माफिया द्वारा नदियों से रोजाना दर्जनों ट्राली रेत निकाली जा रही है। खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। नदी में रोजाना अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से रेत ले जाई जा रही है। इससे राजस्व का चूना लग रहा है। चाहे दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा खनिज माफियाओं द्वारा खुलेआम बालको क्षेत्र की सड़कों में अवैध रेत का परिवहन करते देखा जा सकता है, बावजूद इसके प्रशासन की कार्रवाई से बेखौफ रेत माफिया खुलेआम अपना काम कर रहे हैं मानो इन्हें कहीं से संरक्षण प्राप्त हो ।खनिज विभाग से खनिज के अधिकारी के तबादले के मानो इनको संरक्षक का गढ़ मिल गया हो माफिया खनन कार्य में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। माफिया 24 घंटे अपना काम कर रहे हैं। चाहे दिन हो या रात नदियों में नजर आ रहे हैं। अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन इस अोर न तो स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.