किसानों ने बताया ऋण माफी, गोधन और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसनों के जीवन का कायाकल्प हुआ है
समय-समय में किस्तों में राशि मिलने से किसानों और घर गृहस्थी का काम को पूरा करने में संजीवनी जैसे सहारा मिला है
कवर्धा, 30 सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात की शुरूआत कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से की। उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी पहुंचे। भेंट-मुलाकात प्रारंभ करने से पहले उन्होंने ग्राम इंदौरी में स्थित जनआस्था के मंदिर मां चण्डी देवी मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्रीमती गंगोत्री योगी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, दुर्ग संभागायुक्त श्री माहादेव कावरे, दुर्ग रेंज के आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौजूद रहे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.