छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन के सम्बन्ध मे परियोजना निदेशक ने ली बैठक...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ की पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन के खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर आगामी 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। आयोजन की समुचित तैयारी के सम्बन्ध मे परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे ने आज बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिला पंचायत के सभा कक्ष मे आयोजित बैठक में सभी खण्ड शिक्षा आधिकारी एवम खण्ड श्रोत समन्वयक, जिला खेल अधिकारी, सीईओ जनपद, व्यायाम शिक्षक तथा सहायक परियोजना आधिकारी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.