*▪️एसपी कोरबा संतोष सिंह को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2021*
*▪️ दिल्ली में हुए समारोह में मिला प्रतिष्ठित अवार्ड*
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर फिक्की अवार्ड से सम्मानित किया गया है , श्री संतोष सिंह के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल एवम डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुआ है ।
Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की)) पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को प्रतिवर्ष स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स (Smart Policing Awards) प्रदान करता है ।
इस वर्ष फिक्की ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग के चुने कुल 29 श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों/पुलिस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 पुलिस अधिकारियों एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एसपी कोरबा संतोष सिंह व डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना को शामिल कर उनके उल्लेखनीय कार्य को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर दिल्ली में आज सम्मानित किया। प्रशांत अग्रवाल को उनके बिलासपुर में चलाए गए साइबर जागरूकता हेतु *साइबर मितान अभियान*, संतोष सिंह को रायगढ़ पदस्थापना के दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु चलाए गए *संवेदना अभियान* और हिमानी खन्ना को वृद्धजन सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए *समर्पण अभियान* के कारण दिया गया है ।
मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.