अंबागढ़ चौकी :- नगर के वार्ड क्रमांक 8 भगत सिंह चौक में प्रतिवर्ष अनुसार क्वार नवरात्रि में नवरत्न दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है, जिसमें लगभग 30 मंडलिया प्रतिभागी होती है, प्रथम दिवस 30 सितंबर दिन शुक्रवार व द्वितीय दिवस 1 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित है, कार्यक्रम में झांकी पक्ष का प्रथम पुरस्कार 4444, द्वितीय पुरस्कार 3333, तृतीय पुरस्कार 2222, चतुर्थ पुरस्कार 1111, एवं पंचम पुरुस्कार 777 इसी प्रकार गायन पक्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 3333, द्वितीय पुरस्कार 2222, तृतीय पुरस्कार 1111, चतुर्थ पुरस्कार 777 एवं पंचम पुरस्कार 555 रुपए का पुरस्कार प्रतिभागी मंडलियों को दिया जाएगा, वार्ड क्रमांक 8 भगत सिंह चौक नवरत्न दुर्गा उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं और भक्त जनों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.