थाना सिहोनियाँ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति को अवैध 315 वोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के साथ किया गिरफ्तार
अम्बाह -पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना आशुतोष बागरी द्वारा जिले मे अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान के तहत अति . पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिह नरवरिया एवं डीएसपी अजाक मुरैना सुरेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में मुझ उनि पवन सिंह भदौरिया थाना प्रभारी थाना सिहोनियां को अवैध हथियार पर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे इसी तारतम्य में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम लेपा का एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर फोटो डाले हुये है
तथा लेपा तिराहे पर खडा है मुखबिर की सूचना पर उक्त व्यक्ति को पकडकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । बरामद मशरुका : - एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड कीमती करीब 5000 रुपये उक्त सराहनीय कार्य मे उप निरी पवन सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सिहोनियाँ , सउनि भारत सिंह , आर 433 राहुल सिह सिकरवार , आर 1333 शैलेन्द्र सिंह आर 1214 योगेश , आर चालक 577 रहीमुद्दीन का सराहनीय योगदान रहा है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.