जगदलपुर : युवोदय अकादमी जिला प्रशासन जगदलपुर में निशुल्क कोचिंग ले रहे 32 बच्चो ने नीट एग्जाम क्वालीफाई किया। जन प्रतिनिधिगण एवम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने शुभकामनायाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। उल्लेखनीय है की पिछले वर्ष भी युवोदय अकादमी से कोचिंग ले रहे बच्चो का चयन मेडिकल कॉलेज में हुआ था ,यह दूसरा बेच हैं।
कमिश्नर बस्तर , कलेक्टर बस्तर एवम सीईओ जिलापंचायत बस्तर के मार्गदर्शन निर्देशन में पूरे देश में यह पहला सरकारी संस्था हैं जो निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा हैं। यह संस्था बस्तर जैसे शिक्षा में पिछड़े क्षेत्र के बच्चो को नीट व्यापम जैसे परीक्षा की तैयारी निशुल्क सरकारी शिक्षको के माध्यम से करवा रहा हैं जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रहा हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.