सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी 27 सितंबर 2022 - डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना बीमा लेकर आया है। जिसमें वार्षिक केवल 399 रुपए के प्रीमियम में लाभार्थी का ₹1000000 का बीमा होगा। आजकल के समय में बीमा का महत्व हमारे जीवन में बढ़ गया है किसी भी प्रकार की दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर या विकलांगता आने पर उसके परिवार पर गंभीर परिणाम होते हैं। ऐसी अनिश्चितताओं के समय में किसी भी प्रकार के बुरे समय के लिए तैयार रहना जरूरी है। हेल्थ पॉलिसी की प्रीमियम काफी महंगे होते हैं जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के नागरिक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले सकते, इस परिस्थिति का ध्यान रखते हुए भारतीय डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सभी नागरिकों के लिए एक विशेष दुर्घटना बीमा लेकर आया है। जिसमें वार्षिक 399 की प्रीमियम में बीमित व्यक्ति का 10 लाख का बीमा कवर प्राप्त होगा । इस दुर्घटना बीमा पॉलिसी में सभी प्रकार की दुर्घटनाएं जैसे सड़क दुर्घटना, आग, बिजली गिरना, इलेक्ट्रिक शॉक लगना, सर्पदंश फिसल कर गिर जाना इत्यादि दुर्घटनाएं शामिल है। *दुर्घटना बीमा के अंतर्गत निम्नलिखित विशेषताएं शामिल है* दुर्घटनावश मृत्यु 10 लाख का कवरेज, स्थाई रूप से पूर्ण विकलांगता होने पर 10 लाख का कवरेज, स्थाई रूप से आंशिक विकलांगता दुर्घटनावश अंग विच्छेद एवं पैरालिसिस 10 लाख का कवरेज, अस्पताल खर्च ओपीडी के लिए 30000/- तक नियत या वास्तविक दावा इनमें से जो कम हो ₹60000 तक नियत या वास्तविक दावा इनमें से जो कम है,अस्पताल में भर्ती होने पर दैनिक भता ₹1000 प्रतिदिन अधिकतम 10 दिनों तक (एक दिन कटौती योग्य), शिक्षा लाभ 1 लाख अधिकतम (पात्र 2 बच्चों के लिए), परिवार के लिए परिवहन संबंधी लाभ रुपए 25000/- या वास्तविक इनमें जो भी कम हो। *कौन करा सकता है बीमा* यह इंश्योरेंस कोई भी सामान्य नागरिक जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच में है करा सकता है। बीमा कराने के लिए नागरिक के पास इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता होना अनिवार्य है यदि किसी के पास खाता नहीं है तो वह नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर तुरंत इस बीमा पॉलिसी का लाभ ले सकते है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.