कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आधुनिक खेल समाग्री उपलब्ध कराने के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
कवर्धा, 13 सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीएसएफ, सीआरपीएफ, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती एवं अन्य विभाग में चयन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो सके इसके लिए कार्य किया जाए। मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के मांग पर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने आधुनिक खेल समाग्री उपलब्ध कराने के लिए 3 लाख रूपए देने की स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने मैदान में प्रशिक्षण के लिए और अधिक बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना से अवगत कराया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.