4 महीनों से वेतन न मिलने से बालकों के श्रमिकों का दिखा गुस्सा अपने परिवार के साथ बैठे धरने पर,
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया - भारतीय अल्मुनियम कंपनी (बालकों) की बात की जाए तो वाह एशिया का बड़ी कंपनी के दर्जे में गिनी जाती है, जहां एलमुनियम बनाई जाती है, आज अगर बालकों को नंबर वन बनाने की बात की जाए तो वाह अहम भूमिका काम करने वाले श्रमिकों की है, श्रमिक अपनी जी जान लगा देते हैं, उसके बावजूद भी श्रमिकों को अपनी वेतन को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ती है, आपको बता दें कि कोरबा जिला के भारतीय अल्मुनियम कंपनी( बालकों) के श्रमिकों को 4 महीने से वेतन ना मिलने पर श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्य सुबह 8:00 बजे से ही बालको अल्मुनियम के गेट के सामने धरना पर बैठे हुए हैं, जबकि बालकों के श्रमिकों के लिए यह कोई नई बात नहीं है अपनी वेतन एवं अपने अधिकार को लेकर आए दिन बालको प्रबंधन के खिलाफ मैदान पर उतरते दिखते हैं, श्रमिकों ने आरोप लगाया कि बालको प्रबंधक हमारे साथ छलावा कर रही, आपको बता दें कि कुछ माह पहले ही बालको श्रमिकों ने अपनी नियमित रूपी मांगों को लेकर हजारों श्रमिकों ने प्रदर्शन की गई थी, श्रमिकों के परिवार सहित छोटे-छटे बच्चे एवं बुजुर्ग लोग दिखाई दिए थे, आज के धरने में भी श्रमिकों के छोटे-छोटे बच्चे एवं उनकी घरवाले बालको गेट के पास सुबह 8:00 बजे से धरने पर बैठकर बालको प्रबंधन खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, 12 घंटा बीत जाने के बाद भी बालको प्रबंधक को अपनी श्रमिकों से बात करने के लिए समय तक नहीं, जिसे देर शाम तक नारेबाजी बालको प्रबंधन खिलाफ होती दिखी,
वर्जन- भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिलाध्यक्ष शरद नायर के पदाधिकारियों ने बालकों द्वारा हमारे बीएमएस संघ के झंडा का अपमानित की गई, पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने खुलकर विरोध किया, बीएमएस के पदाधिकारियों ने बालकों प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालको प्रबंधन खबरों में सिर्फ वाहवाही लेते दिखते हैं, लेकिन वास्तविक कुछ और बयां कर रही बालको प्रबंधक सिर्फ श्रमिकों के साथ छलावा किया है, आज जो हड़ताल में बैठे हैं वह जीता जाता प्रमाणित है हमारे श्रमिक साथियों का 4 महीने से वेतन तक नहीं दिया गया श्रमिकों का परिवार दाने दाने के लिए तरस रहा और वहां दूसरी ओर बालको प्रबंधक श्रमिकों के साथ मजाक बना कर रखी हुई है, जब तक हमारी श्रमिकों का 4 महीने के वेतन नहीं दिया जाता है तब तक हम सभी बालकों गेट के सामने धरने पर बैठे रहेंगे,



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.