गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर से शुरू होगा ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’
अपूर्व उत्साह, आनंद और सृजनशीलता का पर्याय होते हैं लोक खेल 6 अक्टूबर से शुरू होगा ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’
कलेक्टर ने ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ के तैयारियों के लिए जिला पंचायत एवं खेल विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
कवर्धा, 26 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जो लोककला, लोक संस्कृति और लोक खान-पान को लगातार बढ़ावा दे रही है, अब इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़कर लोक खेलों पर आधारित ’छत्तीसगढिया ओलम्पिक’ का आयोजन करने जा रही है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि बीते 6 सितम्बर को राज्य शासन के निर्देशों पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तैयारियों के लिए जिला पंचायत सीईओं एवं जिला खेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.