Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 21, 2022

नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव, AIIMS में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

 


दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है। वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे। उन्हें उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। पीएम मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। राजू श्रीवास्तव की पत्नी, बेटा और बेटी दिल्ली एम्स में पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह 9:30 बजे दिल्ली में किया जाएगा


सुबह ब्लड प्रेशर हुआ था कम


राजू श्रीवास्तव के साले ने बताया कि बुधवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। इसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले उन्होंने रिस्पॉन्ड किया. लेकिन बाद में निधन हो गया। दो तीन दिन में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाना था। उनकी दवाइयों की डोज भी काफी कम कर दी गई थी। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था। राजू को कॉमेडी शो से पहचान मिली थी। इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।


राजनीति में भी अजमाया हाथ


राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया। उन्हें 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए सपा से टिकट मिला था। लेकिन उन्होंने बाद में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए। पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान में नामांकित किया था। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता को लेकर विभिन्य शहरों में चलाए गए अभियानों में भी हिस्सा लिया। राजू श्रीवास्तव को 2019 में यूपी फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।


फिटनेस का ध्यान रखते थे राजू


राजू श्रीवास्तव अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे। राजू जिम और वर्कआउट को मिस नहीं करते थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और हमेशा फैंस को हंसाना ही उनका मकसद होता था। उनके इंस्टा अकाउंट पर कई फनी और मजेदार वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी, राजू श्रीवास्तव अब इन्हीं कॉमिक वीडियोज के जरिए फैंस की यादों में बन रहेंगे, राजू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।


पीएम मोदी ने जताया दुख


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्दी छोड़ गए, लेकिन वह सालों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति।


राजनाथ सिंह बोले- जिंदादिल इंसान थे


राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. शान्ति!


राजू श्रीवास्तव ने सराहनीय सेवा दी- योगी आदित्यनाथ

 

राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad