कसडोल ब्लाक के आंगनबाड़ी हुवा जर्जर लेकिन प्रशासन व सरपंच मौन
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत ग्राम पीसीद के नहर पार में दस वर्ष पहले आंगनबाड़ी का निर्माण किया गया था लेकिन अच्छे गुणवत्ता से नही बनने के कारण जल्दी से छत खराब हो गए इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पलता साहू पिछले एक साल से अपने घर के पीछे बाड़ी में एक हॉल बना हुआ है जिसमें उसी में बच्चे को पढ़ा रहा है वह बाड़ी घर के पीछे 200 मीटर की दूरी में है जो आते जाते बच्चों को कभी भी सर्प या बिच्छू काटने का डर बना हुआ है। जर्जर आंगन बाड़ी में रनिंग वाटर का काम भी हुवा लेकिन जब आंगनबाड़ी ही बंद है तो रनिंग वाटर का काम करने की जरूरत ही नही था।उस रनिंग वाटर के पैसे से छत मरम्मत हो सकता था। लेकिन सरपंच ऐसा नही करना चाहते ग्राम पंचायत पीसीद में 5 रनिंग वाटर लगे है जिसका कुल खर्च सरपंच ने 450000 लाख रुपये बताया है। एक आंगनबाड़ी में 90000 हजार रुपये लगे है।उस आंगनबाड़ी में मरम्मत के लिए 40000 भी नही लगते लेकिन सरपंच पता नही क्यों नहीं करना चाहते।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.