सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल - लवन पुलिस चौकी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां एक आरोपी के द्वारा अपने ही गांव की गूंगी बहरी लड़की के साथ छेड़छाड़ किया गया। छेड़छाड़ करने की शिकायत के बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए महज 3 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लवन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को प्रार्थीया ने चौकी पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री जो जन्म से बहरी गूंगी है सुबह घर से पानी भरने के लिए बोरिंग गई थी रास्ते में आरोपी अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर छेडछाड करने लगा। पीड़िता घर पहुंच कर इशारों के माध्यम से घटना की बात बताई एवं आरोपी के पास ले जाकर उसकी पहचान कराई। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए चौकी लवन पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर आरोपी सरोज कुमार रात्रे को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.