बालको प्रबंधन के खिलाफ रामलीला कार्यक्रम की मांग को लेकर निकाली जाएगी आक्रोश रैली
सेन्ट्रल न्यूज़ इंडिया कोरबा जिले के उपनगरी क्षेत्र बालकों में पिछले कई वर्षों से निरंतर रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है परंतु बीते कुछ वर्षों में कोविड के वजह से कार्यक्रम का संचालन नहीं हो सका था, जिसकी बालको प्रबंधन से पुनः मांग करते हुए सर्व हिंदू समाज एवं स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया एवं रामलीला मैदान में सुबह से ही अपनी मांगों को लेकर डटे रहे, उक्त मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज के जिला संयोजक ने बताया कि बीते कई वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है ,जिसे देखने आसपास के ग्रामीण अंचल से लोग भी परिवार समेत इस का आनंद लेने पहुंचते हैं परंतु बालको प्रबंधन द्वारा अब तक कार्यक्रम को लेकर किसी प्रकार की तैयारी नहीं की गई है जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार कार्यक्रम संचालन की मनसा प्रबंधन की नहीं है। जिसको लेकर नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त है वही अपनी मांगों को लेकर सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में आज रामलीला मैदान से परसभाठा चौक तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.