आज दुर्ग जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फर्जी डॉक्टरों तथा फर्जी क्लीनिकों पर कार्यवाही करने अजीत जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने ज्ञापन सौपा जिसमे कार्यकर्ताओं के साथ राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शमसुल आलम भी उपस्थित रहे। अनिरुद्ध वर्मा व ऋषि टंडन ने बताया कि पूरे शहर में सैकड़ो फर्जी क्लीनिक चल रहे हैं पूछे जाने पर आला अधिकारियों का संरक्षण बताया जाता है।
जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा जब छत्तीसगढ़ सरकार ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी है कुछ अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ अन्य शुल्क भी लिया जाता है जो की पूरी तरीके से गलत है इसकी जांच कर दोनों विषयों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी अजीत जोगी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने 7 दिन के अंतराल कार्यवाही ना किए जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी बीपी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शमसुल आलम, ऋषि टंडन अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा,सोनू नौरंगे अजीत जोगी युवा मोर्चा भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष,तिलेश सिन्हा अजीत जोगी युवा मोर्चा वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.