राजनांदगांव
सीबीसी रायपुर के त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ आज
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय हुए सम्मिलित
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पर केंद्रित है प्रदर्शनी
डोंगरगढ़- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मोटल प्रांगण में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल’ विषयक भव्य त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 28 सितंबर, बुधवार को प्रातः 11 बजे हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि के बतौर मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा की उपस्थिति रही।
राजनादगांव सांसद संतोष पांडे जी को प्रेस क्लब डोगरगढ़ द्वारा प्रकाशित अभिनंदन भेंट किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा सचिव उपाध्यक्ष प्रणय अग्रवाल अभिलाष देवांगन, सहा सचिव कामेश साहू ,केशव साहू ,गोवर्धन सिन्हा , दिनेश निषाद ,संतोषी वर्मा ,रोशन पटेल अन्य पत्रकार गण उपस्थित थे।
इस संबंध में केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल पर केंद्रित प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ी बोली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । वहीं स्थानीय स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता से जागरूकता रैली आयोजित की गयी ।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.