Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 28, 2022

पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जादू

 सिवनी

पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जादू 


सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

 दिनांक 27, सितंबर 2022 

सिवनी। भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत पीजी काॅलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ,  जिसमें जिले भर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी बारह विधाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने निबंध में बाजी मारी तो किसी ने अपने गायन के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम के सह संयोजक प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने बताया कि ‘भारतीय स्वाधीनता के 75 बरस’ की थीम पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों का स्मरण कराते हुए लोकतंत्र का जागरूक नागरिक बनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छात्र छात्राओं के बीच जमकर होड़ लगी रही। 


बारह विधाओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। परिणाम इस प्रकार रहा –


निबंध प्रतियोगिता – शिवानी सनाड्य प्रथम

भाषण प्रतियोगिता- आदित्य राज हटीले  प्रथम

रांगोली प्रतियोगिता- माधुरी डहेरिया, शासकीय लाॅ काॅलेज, सिवनी  प्रथम

चित्रकला प्रतियोगिता- नेहा उइके प्रथम

पोस्टर प्रतियोगिता- भूमिका बरदिया प्रथम

ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों की छोटी प्रेरक कहानी पाठ प्रतियोगिता – फिज़ा खान प्रथम

ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों की बड़ी प्रेरक कहानी पाठ प्रतियोगिता- उज्ज्वल ठाकुर   प्रथम

गीत गायन प्रतियोगिता- निवेदिता नाग प्रथम

गीत लेखन प्रतियोगिता-  पूजा चौकसे   प्रथम

कविता पाठ प्रतियोगिता-  जीतेन्द्र मर्सकोले प्रथम

कविता लेखन प्रतियोगिता- पूजा चौकसे प्रथम

कोई बना तिलक तो कोई बना बाबा साहब अंबेडकर – स्वाधीनता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। स्वाधीनता सेनानियों का बाना पहनकर छात्र छात्राओं ने धूम मचा दी। अधिकांश प्रतिभागी छात्राओं ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के कई रूप मंच पर दिखाये। दूसरी ओर बाबा साहब अंबेडकर और बाल गंगाधर तिलक के साथ रानी अहिल्या बाई, शिवगंगा की रानी और बेगम हज़रत महल भी मंच पर दिखाई दीं। दर्शक दीर्घा में विद्यार्थियों में इतना उत्साह था कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को मंच पर देखकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते रहे। फैंसी ड्रेस (बहुरूप परिधान) प्रतियोगिता  में पीजी काॅलेज,  सिवनी के  उज्ज्वल ठाकुर ने बाल गंगाधर तिलक का रूप धारण कर पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक डाॅ रविशंकर नाग ने बताया कि सभी बारह विधाओं में  पहला स्थान पाने वाले विजेता विद्यार्थियों को संभाग स्तर पर सिवनी जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि विजेता विद्यार्थी  संभाग स्तर पर सिवनी जिले का नाम रोशन करेंगे।

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने किया। प्रोफेसर रचना ने आभार जताया। कार्यक्रम के सुचारू आयोजन  में डाॅ अरविंद चौरसिया,  डाॅ रेशमा बेगम, डाॅ पूनम अहिरवार, प्रो सोनी भम्मरकर, डाॅ रवीन्द्र दिवाकर, डाॅ डीपी प्रजापति, प्रो गनेश मंतारे, क्रीड़ाधिकारी केसी राउर, डाॅ सुनील कुमार मिश्रा, विधि शिक्षक निशांत दुबे एल्युमनी शिव कुमार यादव समेत समस्त स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय छपारा, केवलारी,  घंसौर,  लखनादौन, बरघाट,  कुरई समेत सिवनी के सभी शासकीय और प्राइवेट  कालेजों के टीम प्रभारियों सहित प्रतिभागी छात्र छात्राएँ, लखनादौन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ जीएल तलवारे, पीजी काॅलेज के सभी प्राध्यापकों सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में  विद्यार्थी सक्रिय रूप से  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad