Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को सुनने जिले से जाएंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को सुनने जिले से जाएंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

 बालोद।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल रायपुर में प्रथम आगमन हो रहा है जिसको लेकर प्रदेश सहित बालोद जिले में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित समस्त बालोद के नेताओं, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, प्रभारी गण व मंडल अध्यक्ष लगातार मंडल विधान सभा व जिला स्तर पर बड़ी बैठकों के माध्यम से प्रभारी तथा प्रदेश के दिग्गज नेताओं के मार्गदर्शन में जिले के हर बूथ से बुथ के अध्यक्ष, प्रभारी,संयोजक ,सहसंयोजक कार्यकर्ताओं को रायपुर आमसभा में ले जाने की व्यवस्था कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री निवास धेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा था साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय दिग्गज नेताओं के लगातार रायपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह व जोश है जिसका पूरा लाभ कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है

  *भव्य बाइक रैली, रोड शो व कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर*

  युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में विमानतल से तेलीबांधा तक विशाल मोटरसाइकिल रैली पश्चात तेलीबांधा से राजबांधा तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोड शो के पश्चात साइंस कॉलेज रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर बालोंद के भाजपा युवा मोर्चा मे अलग ही उत्साह देखा जा रहा है हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रायपुर में शामिल होंगे

  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक ओर जहां प्रदेश सरकार के नाकामियों को लेकर तथा घोषणा पत्र में किए बड़े बड़े वादों को असफलता के रूप में गिनाएंगे वहीं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के लिए टिप्स भी देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभा को सफल बनाने प्रदेश भाजपा द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है वहीं बालोद जिले के भी कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अगवानी में पूरे जोश के साथ सभा में जाने की तैयारी कर ली है। सभा की तैयारी को लेकर जिला जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश मंत्री राकेश यादव ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू ,राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, देव लाल ठाकुर, यशवंत जैन ,देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू ,सुदेश सिंह, पवन साहू,छगन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा ,विधानसभा प्रभारी प्रदीप गांधी, गौरीशंकर श्रीवास, रितेश गांधी सहित जिला पदाधिकारी सहित मंडल के पदाधिकारी मंडल स्तर पर मंडल प्रभारी वाहन व्यवस्था प्रभारी व भोजन प्रभारी सहित जिले में निवासरत प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad