कोंचरा गौठान की औचक निरीक्षण बिलासपुर डी.एफ.ओ. कुमार निशांत
रिपोर्टर बैजनाथ पटेल बेलगहना (कोंचरा )
बेलगहना.....छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मनसा एवं निर्देशानुसार जिले में संचालित गौठान मैं रोजगार मूलक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित हेतु बिलासपुर डी.एफ.ओ कुमार निशांत द्वारा कोंचरा गौठान में पहुंचकर वहां उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्वसहायता समूह की महिलाओं की आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई।
गोबर एवं गोमूत्र खरीदी में तेजी लाने के दिए निर्देश..
बिलासपुर डीएफओ कुमार निशांत ने कोटा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कोंचरा के गौठान का निरीक्षण किया और गौठान में उपलब्ध संसाधनों के साथ-साथ पशुधन के लिए चारे और पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी एवं बिक्री, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण एवं बिक्री, शेड निर्माण, फैंसिग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएफओ कुमार निशांत ने स्वसहायता समूह के संचालक से गोबर खरीदी एवं बिक्री, वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण एवं बिक्री, स्वसहायता समूह की महिलाओं को होने वाले लाभ के साथ-साथ मुर्गीपालन, सब्जी उत्पादन, चारागाह विकास आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर डीएफओ कुमार निशांत ने कहा कि महिलाओं को स्वालंबन बनाने के लिए उन्हें स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिसके फलस्वरूप अब महिलाओं आत्मनिर्भर बन रहे हैं..
जय मा शाकंम्भरी महिला स्व सहायता समूह संचालक हजारीलाल पटेल ने कहा कि जिस तरह विकासशील गौठान शिव तराई को अधिकारियों के द्वारा फोकस किया जा रहा है उसी प्रकार जो अन्य पिछड़े गौठान है उसे भी ध्यान दिया जाए जिससे स्व सहायता समूह कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.