राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे मां बमलेश्वरी दर्शन करने
डोंगरगढ़ -स्थित आज दिनांक 26-09-2022 दिन सोमवार को क्वांर नवरात्र के पावन पर्व में ही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां बमलेश्वरी दर्शन करने पहुंचे डोंगरगढ़ और देश के सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन करने ऊपर मां बमलेश्वरी मंदिर गया ठीक उसके पश्चात नीचे छोटी मां बमलेश्वरी की दर्शन कर पुजा अर्चना किया गया।
इस मां बमलेश्वरी के दर्शन करने बहुत दूर-दूर से दर्शनार्थी आते हैं इस मां बमलेश्वरी में लाखों के कगार में लोगों की भीड़ बनी रहती है। इस क्ंवार नवरात्र में मां की मंदिर इतनी सजी रहती है कि दर्शनार्थ दूर से देखकर ही बहुत खुश हो जाते हैं और इस नजारा को देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, अध्यक्ष युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री नवाज खान, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पदम कोठारी, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 श्रिमति प्रभा साहू जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा एवं
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल गट्टानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.