Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 26, 2022

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पिथौरा ब्लाक के छात्रों का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट, चयनित स्कूल अब जोनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लेंगे भाग


पिथौरा /स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने ,सृजनात्मक विकास करने ,अपने आसपास की समस्या के लिए नये आईडिया से समाधान निकालने हेतु  जिला स्तरीय पंडित जवाहरलाल नेहरू पश्चिम भारत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय महासमुंद में 22 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से किया गया । जिसका मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने रहा।जिनके अंतर्गत 7 उप कथानक रखा गया था जिसमे जिले के सभी विकासखंड के कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर मांडल प्रस्तुत किए।



जिला स्तरीय विज्ञान मेला में पिथौरा विकासखंड विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले संस्कार शिक्षण संस्थान के संचालक युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया विभिन्न विद्यालय के 12 बच्चों का मॉडल प्रोजेक्ट सेमिनार में जिला स्तरीय विज्ञान मेले में पिथौरा ब्लाक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक मॉडल जोन स्तरीय विज्ञान मेला रायपुर के लिए चयन किया गया है जिसका आयोजन 30 सितंबर को शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किया जाएगा जहां इन मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए किया जाएगा


जिला स्तर पर चयनित पिथौरा विकासखंड के बच्चों विद्यालय की सूची निम्नानुसार है जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय मिडिल अंग्रेजी कन्या विद्यालय पिथौरा के  बच्चों का चयन किया गया है जिसकी सूची निम्नानुसार है शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय के बच्चों उप कथानक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति अलिभा भोई मल्टीपरपज इनफार्मेशन सिस्टम द्वितीय, किरण पंडा आधुनिक एटीएम सुरक्षा यंत्र तृतीय, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता गीतांजलि डड़सेना सोलर स्मार्ट डस्टबिन प्रथम, परिवहन एवं नवाचार पायल बरिहा स्मार्ट चश्मा प्रथम, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास तेजस्वी डड़सेना टचलेस सिस्टम प्रथम, हमारे लिए गणित केसरी साहू खेल खेल में गणित विज्ञान तृतीय, एकल परियोजना रुचि सिन्हा स्मार्ट स्कूल प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर के चयनित बच्चे उप कथानक पर्यावरण अनुकूल सामग्री मीनाक्षी निर्मलकर रिवर क्लीनर सिस्टम प्रथम, पर्यावरण संबंधी चिंताएं गीतिका पटेल आधुनिक पर्यावरण संरक्षण यंत्र प्रथम, सामूहिक परियोजना पर्यावरण संरक्षण मिली सोना ,लक्ष्मी सिन्हा, क्रांति पाल, विज्ञान सेमिनार में शासकीय कन्या मिडिल अंग्रेजी विद्यालय की छात्रा अर्शी शेख सतत विकास के लिए विज्ञान चुनौतियां एवं संभावनाएं प्रथम स्थान प्राप्त किया।


सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन, हिमांशु भारतीय सहायक संचालक, विज्ञान मेला जिला नोडल प्रभारी श्री हेमेंद्र अचार्य, श्री जगदीश सिन्हा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर, श्री अतुल प्रधान बीआरसीसी, श्री आसाराम बरिहा प्राचार्य, श्री अमृत लाल पटेल, श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल, जीएम साहू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा, श्रीमती ज्योति जोशी प्राचार्य, रजिंदर खनूजा व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा, नरेश नायक प्रधान पाठक ,पुष्पकांत साहू शासकीय कन्या मिडिल अंग्रेजी विद्यालय पिथौरा, खगेश्वर डडसेना संकुल समन्वयक, रमेश प्रजापति व्याख्याता शिक्षक गड़बेड़ा विद्यालय, श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा ,हेमंत खूंटे विज्ञान सभा पिथौरा ने अगले स्तर के लिए बधाई एवम् शुभकामनाएँ प्रेषित किए है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad