सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल - बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना गिधपुरी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी ने दिनांक 30. अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक भांजी दिनांक 28. अगस्त को रात्रि में घर से बिना बताये कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 24 / 2022 कायम कर प्रार्थी की नाबालिक भांजी को कियी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने कि आशंका पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 82 /2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल , पुलिस अधीक्षक अनुप बाजपेयी को जानकारी देकर एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी एम . एस . कंवर एवं सायबर सेल प्रभारी बलौदाबाजार के नेतृत्व में अपहृता को बस स्टैण्ड ग्राम भैसा से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ कर कथन लिया गया जिसमें पीड़िता ने आरोपी विजय कुमार बेलदार के द्वारा इसे नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करना तथा घटना को घटित करने में विजय बेलदार के दोस्त रिखी विश्वकर्मा को सहयोग देना बतायी जिस पर आरोपी विजय कुमार पिता रायसिंह बेलदार उम्र 24 वर्ष साकिन अमसेना थाना खरोरा जिला रायपुर के द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुए बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना तथा आरोपी रिखी पिता ईतवारीराम विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन मोहगांव थाना गिधपुरी जिला आजार के द्वारा घटना को घटित करने में आरोपी विजय बेलदार का सहोयग करने पर अपराध धारा 363,366,376 , 34 भादवि , 04,06 पाक्सो एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को आज दिनांक 07.सितम्बर को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. ईतवारीराम वर्मा , आरक्षक विक्रम पटेल , टेकराम सिरमौर का विशेष योगदान रहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.