टेमरी कसडोल में बह रही है रामायण गंगा
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
*कसडोल:-* कसडोल मे नवयुवक गणेश उत्सव समिति ठाकुर देव मुहल्ला बजरंग चौक द्वारा आयोजित मानस यात्रा अन्तर्गत प्रत्येक दिवस रात्रि मे विभिन्न मानस मंडली अपना प्रस्तुति दे रहे है ।इसी क्रम मे आज चौथे दिवस हरि ओम मानस परिवार भवानीपुर जिला बलौदाबाजार ने मानस मंच पर भक्ति रस भजन संध्या प्रस्तुत कर उपस्थित मानस स्रोता समाज को भजन ,प्रवचन के माध्यम से भक्ति रस का पान कराया । तत्पश्चात उत्कल भारती मानस परिवार बया ( पिथौरा) एवं बालकराम वर्मा मानस परिवार हिर्री ( बिलासपुर ) ने भी प्रस्तुती दिया । समिति के अध्यक्ष कोयलदास मानिकपुरी एवं उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पैकरा ने संयुक्त रुप से बताया कि कि कल 06/09/2022 को वंदना मानस परिवार बलौदी ( पलारी) ,जगल के फुल मानस परिवार धमनी ( रोहासी ) भाई मिनेन्द्र यादव अपने मानस मंडली सहित पधारकर मानस गांन करेंगे । यह कार्यक्रम 08/ 09/ 2022 तक आयोजित किया गया है । उक्त आयोजन मे प्रमुख रुप से संरक्षक तिजराम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अमर सिह पैकरा, सचिव अनिल कुमार पैकरा, सहसचिव राजेन दिवाकर एडिटर अघनु पैकरा,उपरजिस्टार दुर्गेश पैकरा समस्त कार्यकारिणी सद्स्यों के अलावा ग्रामीण महिलाओं ने बडी संंख्या मे उपस्थित होकर रामायण गंगा मे सहभागिता निभा रहे है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.