कबड्डी का खेल पुनर्जन्म को दर्शाता है - रविन्द्र वैष्णव।
छुरिया। महावीर क्लब एवं समस्त ग्रामवासी नागरकोहरा के संयुक्त तत्वाधान में पितृ मोक्ष के अवसर पर निरतंर 11 वर्षो से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, अध्यक्षता अशोक मरकाम मंत्री भाजपा मण्डल छुरिया, भारत लाल साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत नागरकोहरा, नूतन साहू जी, ईश्वरी साहू, चंद्रभान साहू, छगन साहू, ढेलूराम साहू ग्राम पटेल लिल्लूराम राम कंवर पूर्व सरपंच, शिव चंद्रवंशी, आत्माराम सिन्हा, देवदास साहू, योगेश साहू, की उपस्थिति में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं पुजा अर्चना कर विधिवत शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र वैष्णव ने खिलाड़िओं एवं ग्रामवसियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबड्डी का खेल हमारे देश के सबसे प्राचीनतम खेल में से एक है जो पुनर्जन्म को दर्शाता है
खिलाड़ियों को दृढ़ता एवं आत्मविश्वास के साथ खेलने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में महान खिलाड़ी बन सके। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अशोक मरकाम ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़िओं को खेल के मैदान में खेल भावना से जुड़ कर खेलना चाहिए ग्राम पंचायत के सरपंच भरत साहू एवं नूतन साहू ने भी अपने विचार रखते हुए खिलाड़ियों एवं ग्राम वासियो को सम्बोधित किया उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष खिलेन्द्र कुमार साहू, पिताम्बर चंद्रवंशी, अंताराम चंद्रवंशी, उद्दल चंद्रवंशी, पुनाराम साहू, इन्द्र कुमार साहू, भगवान दास साहू, शिवनारायण सिन्हा, टिकेश्वर कंवर, शिवबालक सुरेश कंवर, पदुम कंवर, शिवकुमार विश्वकर्मा, बलीराम कंवर, गणेश चंद्रवंशी, सोनूराम कंवर सहित खिलाड़ी बंधु एवं बड़ी सख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.