ज्ञातव्य हो कि झीलों ,नदियों, तालाबों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए पुनीत सागर अभियान एनसीसी द्वारा चलाया जा रहा है | इस अभियान के अंतर्गत एनसीसी के कैडेट्स देशभर की नदियों के घाटों की साफ-सफाई कर रहे हैं। साथ ही ये छात्र लोगों को इस बात के लिए जागरूक कर रहे हैं कि घाटों को साफ रखें। इससे व्यक्ति कई बीमारियों से बच सकता है, साथ ही नदियां प्रदूषित होने से बचेंगी। यह अभियान समुद्र तटों और नदी के किनारों को भी साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। यह स्थानीय लोगों को शिक्षित करने और 'स्वच्छ भारत' के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचएम संपत पटेल ,सार्जेंट हरीश सागर , कैडेट मधुसूदन ,प्रीति निषाद नेहा पटेल मुस्कान निषाद तथा तरुण यादव, किशोर मेहरा आदि कैडेटों का विशेष योगदान रहा |विद्यालय के व्याख्याता एनपी तिवारी, चैतराम चौधरी ,गोविंद प्रसाद साहू ,कमलेश प्रजापति,जीवन कुमार गेंड्रै ,पुष्कर देवांगन श्रीमती विद्या भोई, श्रीमती रजनी बर्मन, भीमसेन पटेल, सहायक ग्रेड 2 शिव कुमार ठाकुर, योगेश निषाद आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है|



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.