माता के आगमन की तैयारियां पूर्ण पूरी राजधानी सजधज के तैयार
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -शारदीय नवरात्रि पर्व 26सितंबर सोमवार से शुरू होने जा रहा है,इसका समापन 5अक्टूबर को होगा।
राजधानी रायपुर में प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां महामाया मंदिर में कल से नवरात्रि पर्व प्रारम्भ हो रहा है।
पंडित मनोज शुक्ला जी ने बताया कि कल 11.36बजे अभिजीत मुहूर्त में प्रधान राज ज्योत के साथ मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। मंदिर में सभी तरह की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
इस बार मंदिर में 11000ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।
यह त्यौहार मां दुर्गा की दिव्य शक्ति, समृद्धि, और राक्षसी शक्तियों की संहारक रूप को समर्पित है।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग -अलग रुपों में पूजा अर्चना की जाती है।
🙏🏻🙏🏻जय माता रानी 🙏🏻🙏🏻



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.