गैंदाटोला क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसंघर्ष समिति व व्यापारी संघ गैंदाटोला ने खुज्जी विधायक छन्नी साहू को सौंपा ज्ञापन।
उच्च शिक्षा, लोकनिर्माण व तहसील कार्यालय खोलने हेतु खुज्जी विधायक छन्नी साहू को सौंपा ज्ञापन।
छुरिया छत्तीसगढ़। खुज्जी विधानसभा के ग्राम गैंदाटोला क्षेत्र के क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर जनसंघर्ष समिति व व्यापारी संघ एवं समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुज्जी विधायक छन्नी साहू के निवास स्थान पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। और बताया कि गैंदाटोला क्षेत्र लगभग 40-50 गाँव का केंद्र है जिसमे किसान मजदूर से लेकर व्यापारी यहां आकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पिछले कई सालों से करते आ रहें हैं। लेकिन तहसील सम्बन्धी कार्य के लिए 20 -30 किलोमीटर छुरिया जाना पड़ता है। वहीं यहां के छात्र -छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भी 20-30 km का सफर तय करना पड़ता है जिसके कारण कई छात्र- छात्राएं 12 वी के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। और सिर्फ मजदूर बनकर रह जाते हैं। वहीं आवागमन की बात करे तो यहां साधन बहुत कम है अधिकतर सड़के जर्जर हो चुकी है, इतने बड़े क्षेत्र होने के बावजूद दोहरी लाइन की सड़क नही बन पाया है। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि 1965 के बाद जो सड़क बनी है वह सड़क आज भी वैसे का वैसा ही है। जिसके कारण विकास की गति लगभग शून्य हो चुकी है।ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, खलील कुरैशी व्यापारी संघ अध्यक्ष ललित साहू सरपंच प्रतिनिधि हनीफ कुरेशी, हरिश्चंद्र टावरी, दुलचंद साहु, भीखम देवांगन ,भूपेंद्र अग्रवाल ,अफजल कुरेशी , गोलु राजपुत, उपसरपंच भूपेंद्र देवांगन,उत्तम सोनी ,मगन साहू, चमन साहू, महेश गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,नरेंद्र मानिकपुरी, गोविंद योगी, सोहन निषाद ,दुष्यंत कंवर, पिंटू देवांगन, ज्ञान विश्वकर्मा, फूलसिंह चंद्रवंशी,भेष राम साहू, भागवत निर्मलकर, याकेश सेन राजीव युवा मितान के अध्यक्ष राजिल कुरैशी उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.