Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 2, 2022

अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है।कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद फैसला लिया गया

 अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है।कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद फैसला लिया गया



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर---दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे।कल कमर्चारियों की 5 घंटे बैठक हुई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मुख्य सचिव से चर्चा हुई थी।मंत्री से बात के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई थी।हड़ताल से लोगों को परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री बघेल की अपील को स्वीकार करते हुए हड़ताल खत्म कर दिया गया है।


इसके पहले डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।

कमल वर्मा ने कहा कि हमने तय किया है कि हड़ताल वापस लेंगे, कर्मचारियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चाहते थे, संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने खेद व्यक्त किया कि हमारे आंदोलन से आम जनता परेशान रही. साथ ही उन्होंने आम जनता से क्षमा मांगा. स्कूल भी प्रभावित हुए हैं, हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए हमने ये रास्ता अपनाया।

कमल ने कहा कि हमें गर्व है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर, जिन्होंने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया। मुख्यमंत्री के अपील के बाद हमने हड़ताल के स्थगन का फैसला लिया है।

हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद रविंद्र चौबे ने कहा कि संघ की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद, मुख्यमंत्री जी की अपील को स्वीकार कर हड़ताल वापस लिया। विभिन्न मांगों को लेकर हमने चर्चा की। मुख्यमंत्री से भी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फेडरेशन के अध्यक्ष के आग्रह पर सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकांश मांगों में सहमति बनी। आंदोलन का स्थगन हुआ है।

मंत्री चौबे ने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारी अधिकारियों के हितों में जो भी निर्णय सरकार की ओर से आवश्यक होगा, हम लोग निर्णय लेंगे और इसी आश्वासन के उपरांत आंदोलन खत्म हुआ है। आंदोलन की घोषणा के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad