राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में जिले का रहा दबदबा, जबलपुर जोन को दिलाया प्रथम स्थान
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
दिनांक 26, सितंबर 2022
सिवनी। जबलपुर जोन को दिलाया प्रथम स्थान शाजापुर जिले की शुजालपुर पुर तहसील में दिनांक 21 सितम्बर से 24सतम्बर तक राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
यह क्षेत्र हमारे शिक्षा मत्री इन्दर सिह परमार का विधानसभा क्षैत्र भी है। इस विज्ञान मेले प्रदेश के 10 जोन के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का कौशल दिखाया। विकासखडं विज्ञान अधिकारी विजय शुक्ला द्वारा दी गई।
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता सिवनी जिले के सबसे अधिक बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो गोहाना मे आयोजित है, चयनित किए गये इसी के कारण पूरे ज्यादा पदेश में जबलपुर सम्भाग को मैन ऑफ दा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सफलता मे जिला प्रशासन के प्रमुख कलेक्टर डाॅ राहुल हरिदास फटिंग हमारे जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल तथा विज्ञान अधिकारी धन्ना लाल तिवारी तथा जिले से बेहतर पप्रतियोगी को चयनित करने वाले विजय शुक्ला चयनित प्रतिभागीयो के मार्गदर्शी शिक्षक रवि कटरे जिनकी क्विज टीम ने प्रथम स्थान प़ाप्त किया है एवं मार्गदर्शी शिक्षक चिंता मन राहगडाले एवं सस्था प्रमुख का मार्ग दर्शन सराहनीय रहा है।
इस प्रतियोगिता मे चयनित छात्र निम्नलिखित हैं क्विज मे प्रथम कु प्रिंसी शरणागत, कु फाल्गुनी पहले शा उ मा शाला बुढैनाकला बरघाट प्रिस बिसेन शा हाई स्कूल पनिया बरघाट सुजल पहले उत्कृष्ट विधालय बरघाट कु सलोनी राम टेके हाईस्कूल बकोडी कुरई आयुष तुमडाम माध्यमिक विद्यालय पाडरवानी बरघाट दिव्य बरमैया माध्यमिक विद्यालय बमनी सुशील पचेश्वर माध्यमिक विद्यालय बडगांव कुरई सभी प्रतिभागी छात्रों को ने पुरस्कार एवं प्रशाति पत्र प्रदेश शासन के शिक्षा मत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदान किया। चयनित छात्रों को जिला प्रशासन ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.