राजनांदगांव ब्यूरो रिपोर्ट
*सहसपुर गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखकर कलेक्टर ने की खुशी जाहिर*
- बाड़ी की हरी सब्जी को देखकर खरीदारी करने से अपने आप को रोक नहीं पाये कलेक्टर
- महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर की तारीफ
राजनांदगांव 16 सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज डोंगरगढ़ विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान वे सहसपुर गौठान देखने पहुंचे। गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों और आजीविका मूलक गतिविधियों को देखकर काफी खुश हुए। महिला समूह के द्वारा यहां सब्जी की खेती, बकरी पालन, मसाला उत्पादन का कार्य बखूबी ढंग से किया जा रहा है। महिला समूह द्वारा यहां 3 एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है। बाड़ी में करेला, बरबटी, लौकी, मखना की खेती हो रही है। महिलाओं द्वारा यहां बकरी पालन भी किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा धनिया, हल्दी, मिर्च की पिसाई कर मसाला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर बाड़ी में लहलहाती सब्जी को देखकर अपने आपको खरीदारी करने से रोक नहीं पाये। कलेक्टर ने यहां करेला, भिंडी और धनिया पाउडर की खरीदारी की। उन्होंने महिला समूह के द्वारा रखे गए कीमत पर खरीदारी करने के साथ ही शगुन के तौर पर 50 महिलाओं को भेंट दिया। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा यह सार्थक प्रयास महिलाओं को अग्रणी बनाने के लिए अच्छा कदम है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गौठान से जुड़कर महिलाएं अच्छा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला समूह की तारीफ करते हुए कहा कि समूह में इसी तरह की गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से जारी रखें। जिससे आय का स्रोत बना रहे।
सिवनीकला में महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण की सहमति दी-
- मुर्गी पालन, बकरी पालन के लिए भी बनाया जाएगा शेड-
कलेक्टर श्री सिंह ने सिवनीकल में बने गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूह के द्वारा यहां कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं की मांग पर यहां आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने कहा है। साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन के क्षेत्र में महिलाओं को जोडऩे के लिए शेड निर्माण की भी उन्होंने सहमति दी है। कलेक्टर ने महिला समूहों को उत्साहित करते हुए कहा कि अच्छा प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। उन्होंने महिलाओं को गौठान से जोड़कर अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह की गतिविधियों का संचालन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.