सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी: आज दिन सोमवार, दिनांक *05/09/2022* को बालाघाट नगर मे आयोजित *गुरुजन सम्मान समारोह एवं भूमि पूजन* कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए।
विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* बालाघाट नगर के इतवारी गंज सब्जी मंडी के समीप श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित गुरुजन सम्मान समारोह एवं भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए।
जहां मंच पर श्री राय का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।इसके पूर्व उक्त कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु बालाघाट विश्राम गृह पहुंचने पर विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* का बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, एवं आयुष मंत्री श्री नानो कांवरे, द्वार शाल व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात श्री राय ने बालाघाट नगर के पालीटेक्निक कालेज के पास स्थित वन विभाग के आंवला वन परिसर मे हरियाली महोत्सव अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे शामिल होकर वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने सभी के साथ मिलकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पुलिस मैदान मे आगवानी की।
तथा शहीद स्मारक मे पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह , आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, विधायक श्री अजय विश्नोई, पर्यटन निगम अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया ,
विधायक श्री राकेश पाल ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती रेखा बिसेन, मौसम बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मंच मे गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर गुरुजनों, गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्रों की बडी संख्या मे उपस्थिति रही।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.