खरीफ मौसम अंतर्गत सोयाबीन, धान, मूंग, उड़द, अरहर, मूंगफली, गन्ना के क्राप कैफेटेरिया द्वारा प्रदर्शित 60 से अधिक किस्मों का अवलोकन किया
बीजोत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत सोयाबीन, उडद, अरहर प्रजनक बीज का निरीक्षण किया
कवर्धा, 16 सितम्बर 2022। निदेशक विस्तार सेवाएं एवं निदेशक प्रक्षेत्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा का भ्रमण निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. ए. के. वर्मा एवं निदेशक प्रक्षेत्र, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ. एस.एस. टुटेजा के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान प्रक्षेत्र में खरीफ मौसम अंतर्गत जिले के प्रमुख फसल सोयाबीन, धान, मूंग, उड़द, अरहर, मूंगफली, गन्ना के क्राप कैफेटेरिया द्वारा प्रदर्शित 60 से अधिक किस्मों का अवलोकन तथा बीजोत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत सोयाबीन, उडद, अरहर प्रजनक बीज का निरीक्षण किया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.