बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर जिले में स्थित सिद्ध शक्ति पीठ माँ बाई साहेब मंदिर जो बिलासपुर से रेलमार्ग से58 तो वहीं सड़क मार्ग से 70 किलोमीटर की दूरी पर बेलगहना से पश्चिम की ओर सड़क मार्ग से 10 तो वहीं रेलमार्ग से 8 किलोमीटर की दूरी पर करवा गांव में स्थित एक सिद्ध शक्ति पीठ है। जो टेंगन माड़ा रेल्वे स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।
यह एक ऐसा सिद्ध स्थान है जहाँ भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। माँ के दर्शन कर माँ के समक्ष मांगी गई मनोकामना होती है पूरी।
विभिन्न प्रकार की किवदंतिया भी इस स्थान को लेकर प्रचलित हैं जिसमें आजादी के पूर्व से जुड़ा एक वाकया,...... बताया जाता है कि अंग्रेजी हुकूमत की पैठ यहाँ भी हुई,..... जब अपने लाव लश्कर के साथ अंग्रेज गांव के समीप अपना तंबू तान गांव के लोगों को परेशान करना शुरू किए, तब गांव के लोग मां बाई साहेब के शरण मे आकर अपनी रक्षा की गुहार लगाई..... माँ के कोप से केवल अंग्रेजों के बीच ऐसी हैजा बीमारी का प्रकोप हुआ कि अंग्रेजों को स्थान छोड़ भागना पड़ा। वहीं गांव के लोगों में किसी को भी हैजा हुई ही नहीं।। बताया जाता है तब से आज तक इस गांव में हैजा जैसी कोई बीमारी नहीं हुई है।
माँ के इस पावन दरबार मे श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए जाते हैं""" अपनी इच्छा माँ बाई साहेब के समक्ष कहकर मनोकामना ज्योति कलश स्थापना करवाने पर भक्तों की हर मनोकामना सिद्ध होती है। घृत और तेल ज्योति कलश की रोशनी से टेंगनमाड़ा करवा स्थित यह मंदिर जगमगा रहा है।
सिद्ध शक्तिपीठ माँ बाई साहब के इस स्थान में मुम्बई(महाराष्ट्र), राजस्थान, हरियाणा राज्य के भक्तों के द्वारा भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाए जाते हैं। स्थान की प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लेकर भारत के अनेक राज्यों तक है। माता सेवा समिति अध्यक्ष,श्री लुभान सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष श्री बृजेश अग्रवाल ,सचिव श्री अशोक कुमार मरकाम,श्री आचार्य जी कृष्णकुमार चौबे, पंडा -श्री लक्ष्मण सिंह ,जैत कुमार राजकुमार बिसरू सिंह ,सीताराम सोनू सिंह ,सदस्यगण-श्री कलम सिंह ,पूरन यादव,शिवकुमार सिंह,विवेक सिंह,मोहन वस्त्रकार,महेशलाल,कृष्णकुमार,महेंद्र यादव,दिलेश्वर सिंह ,नीलेश कुमार,समुद सिंह,लाल बहादुर यादव,शंकर यादव,दीपक यादव,ओमकार प्रसाद पाण्डेय समस्त ग्रामवासी करवा व श्रद्धालु भक्तगण सदा माता सेवा में लगे रहते हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.