Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

जननायक स्व राजिंदर पाल सिंह भाटिया के प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब पुण्यतिथि पर नि शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

 जननायक स्व राजिंदर पाल सिंह भाटिया के प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब



 पुण्यतिथि पर नि शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।


 छुरिया - खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. रजिंदर पालसिंह भाटिया पूर्व मंत्री (छ.ग. शासन) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा उनके परिवार के द्वारा उनके भ्राता सतवंत सिंह भाटिया  , सुपुत्र जगजीत सिंह भाटिया के द्वारा छुरिया में आयोजित की गई। जिसमे खुज्जी विधानसभा के प्रत्येक ग्राम के लोगो ने उपस्थित होकर अपने यशस्वी दिवंगत नेता के साथ बिताए पलो को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।


भाटिया के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पदाधिकारी भी पहुंचे और श्रध्दांजलि अर्पित की जिसमे  खूब चंद पारख ,मधुसूदन यादव ,नीलू शर्मा, भरत वर्मा, दिनेश गांधी,सचिन बघेल , रमेश पटेल,जागृति यदु,राजेंद्र गोलछा, सुरेन्द्र सिंह बन्नो आना, पवन मेश्राम, और खुज्जी विधानसभा के चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, संजीव शाह , एम डी ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता साहू जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव जिला पं. स ललिता कंवर, जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव  एवं  तीनो मंडल अध्यक्ष तथा विधानसभा के समस्त माननीय कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि दी और भाटिया जी के साथ बिताए पलो को और उनके जीवन की विभिन्न स्मृतियों को बताते हुए

भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इसी तरह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने भी इसी तरह से क्षेत्रीय विधायक छन्नी चंदू साहू ,चौकी एवं छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी एवं रितेश जैन , नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया राजकुमारी सिन्हा, एवं अन्य कांग्रेस के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भाटिया जी के साथ बिताए अपने व्यक्तिगत संबंध और राजनीतिक जीवन के बारे में बताया।



 पुण्य तिथि पर भाटिया परिवार ने आयोजित किया नि शुल्क चिकित्सा शिविर


भाटिया जी श्रृद्धांजलि सभा में उनके सुपुत्र जगजीत सिंह भाटिया द्वारा आम जनमानस के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,  वही श्रद्धांजलि में आए विभिन्न ग्रामों के लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ लाभ लिया। और निःशुल्क दवाई प्राप्त कर भाटिया के परिवार के प्रति कृतज्ञता  ज्ञापित की और अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की  



 खुज्जी क्षेत्र के युवाओं ने किया रक्तदान


यहां पर रक्त दान शिविर का भी आयोजन हुआ।  जिसमे क्षेत्र से आए बहुत से लोगो ने रक्त दान किया। और कहा की हर एक जीवन अनमोल है । 


 भाटिया परिवार ने आयोजित किया भजन कीर्तन जनमानस ने किया रसपान



भाटिया परिवार ने पुण्यतिथि के अवसर पर भक्ति भजन का भी आयोजन हुआ। जिसका क्षेत्र के लोगो ने रस पान किया । उक्त कार्यक्रम में भाटिया परिवार के द्वारा जन मानस के लिए श्री राम चरित मानस धर्म ग्रंथ रामायण जी का भी वितरण किया गया।

जिसे पा कर लोगो ने तृप्ति महसूस की और भावपूर्ण श्रद्धांजलि भाटिया जी को दी



 जनता का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद भाटिया की संपत्ति


भाटिया जी के पारिवारिक सदस्यों एवं उनके सुपुत्र ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी संपत्ति है आप लोगो का स्नेह और आशीर्वाद सदा बना रहे। उक्त कार्यक्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad