Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 6, 2022

एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल बलौदाबाजार में मनाया शिक्षक दिवस

 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल बलौदाबाजार में मनाया शिक्षक दिवस



*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*


*कसडोल:-* बलौदाबाजार नगर में संचालित हो रहे इंग्लिश मीडियम विद्यालय एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ निशा झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ रमाकांत झा सम्मिलित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक अशोक कुमार तिवारी ने की कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का माल्यार्पण किया गया उसके उपरांत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक टूकेश्वर वर्मा एवं प्राचार्य इंजी.अजय साहू द्वारा श्रीफल भेंटकर किया गया एवं संचालक अशोक तिवारी ने दोंनो ही अतिथियों को साल पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों का सभी छात्रों एवं शिक्षकों से परिचय कराया अतिथियों ने छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किये एवं जीवन में शिक्षा एवं शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा साथ ही उन्होंने शिक्षकों को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों से परिचित कराने एवं बच्चों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की सीख दी विद्यालय के छात्रों द्वारा शिक्षकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम रखे गए एवं कार्यक्रम के समापन में छात्रों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं विद्यालय के शिक्षकों सपना तिवारी, काजोल ध्रुव, सभ्या वर्मा, वंदना यादव, शिवानी सिंह, वर्षा यादव, मोनिका वर्मा, मंजुलता वर्मा, मोहिनी सेन एवं हरिश्चंद्र साहू द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आए अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad