संडी पंचायत में जनदर्शन में सिर्फ अधिकारी,कर्मचारी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल: संडी_पलारी एक तरफ जिले में कलेक्टर के द्वारा जनदर्शन चलाया जा रहा है जिसमें पूरे क्षेत्रवासियों और जिले भर को जानकारी रहती है इसी क्रम में बात कर रहे हैं पलारी ब्लाक के उप - तहसील संडी का जहाँ संडी में जनदर्शन चौपाल लगाया गया था जिसमें सिर्फ अधिकारी कर्मचारी ही देखने को मिले साथ ही लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया है कि आज संडी में जनदर्शन की किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई थी,अचानक हम लोगों को दोपहर को पता चला कि यहां पर जनदर्शन लगा हुआ है, जबकि हम सब इसी ग्राम के निवासी है साथ ही हम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में भी चर्चा करने को नहीं मिला वहीं मिडिया वालों को भी जन चौपाल कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी। जिससे मिडिया वालों ने भी नाराजगी जाहिर की है वहीं डिप्टी कलेक्टर से बात करने पर बताया कि हमारे तरफ से शार्ट आदेश जारी किया गया था कि संडी में आज जनदर्शन लगेगा और लोग आए भी है एक तरफ लोगों का कहना है कि जनदर्शन की कोई जानकारी नहीं थी तो वही अधिकारी कर्मचारी बोल रहे हैं कि हम लोगों को पूरी तरह से जानकारी मिली थी कि आज जनदर्शन लगेगा इसी क्रम में बोहारडीह में चल रहे 16 सालों से सीलिंग जमीन मामले में डिप्टी कलेक्टर से जानकारी मांगने पर बताया कि,इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है मैं इसको दिखवाकर बताता हूं और मामले को देखकर इस पर जल्द ही निराकरण किया जाएगा
इस मौके पर मुख्य रूप से अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी रोहीत कुमार नायक, तहसीलदार राममुरती दिवान, नायब तहसीलदार चित्ररेखा चंद्रवंशी,मयंक अग्रवाल डाक्टर एफ आर निराला एवं कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे|||



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.