संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट खैरागढ़-छुईखदान-गंडई(छग)
खैरागढ़ सरस्वती शिशुमंदिर हायर सेकेण्डरी स्कुल प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप नव पहल ''हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा कार्यक्रम के पड़ाव परामर्श,प्रशिक्षण व पराक्रम के संबंध में दी गई विस्तार से दी गयी जानकारी।
आज दिनांक 28.09.2022 को खैरागढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कुल प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की बेटियों की सुरक्षा के लिए क्रांतिकारी अभियान *"हमर बेटी हमर मान"* का शुभारम्भ किया गया। बालिकाओं को भय मुक्त वातावरण देकर उनमें सुरक्षा का सम्पूर्ण भाव जागृत करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह क्रांतिकारी अभियान का हाल में ही शुभारंभ किया गया है। जिस तरताम्य में पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा, थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक श्री निलेश पांडे एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल में कार्यक्रम कर छात्राओं को बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में इस अभियान के तहत 'परामर्श' के अंतर्गत पुलिस की महिला अधिकारी द्वारा स्कूल/कॉलेज में भ्रमण कर बेटियों को कानूनी अधिकार,गुड टच,बैड टच,छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की जानकारी देने के संबंध में बताया गया। इस अभियान के तहत 'हमर बेटी हमर मान' हेल्पलाइन नंबर भी जारी होने तथा महिला सुरक्षा के लिए जारी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर स्कूल कॉलेज में भी प्रशिक्षण प्रदान किये के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं बेटियों में को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए इस बात से अवगत कराया गया कि गर्ल्स स्कूल कालेजों तथा महिलाओं/युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर स्पेशल महिला पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था जाएगी। महिला विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर उस संबंध में तत्काल सूचित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचना महिला अधिकारी के द्वारा कराकर शीघ्र ही चालान पेश करने के संबंध में भी सभी अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराध घटित होने पर त्वरित सूचना अत्यंत आवश्यक है इस सम्बन्ध में भी विधिक प्रावधानों से परिचय करवाया गया। साथ छात्राओं को साइबर क्राइम व सोशल मीडिया क्राइम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.