आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है बखारीपाठ- कैबिनेट मंत्री श्री अकबर
श्री अकबर ने बखारीपाठ पहुँच कर रामधुनी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और जिले की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा
मंत्री श्री अकबर ने ग्राम बखारीपाठ के विकास के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की
कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारा का भोजन भी किया
कवर्धा, 15 सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले की खुशहाली की कामना की। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिले के विकास, समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है। यहां नागरिक प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आएं है। जिसका पौराणिक महत्व है। यह क्षेत्र दार्शनिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 16 ग्राम और 10 ग्राम पंचायत के लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है।
इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख रूपए की घोषाणा की।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.