Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 8, 2022

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटिश मंत्रिमंडल में गृहमंत्री नियुक्त

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


लंदन - ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन (42 वर्षीया) पर भरोसा जताते हुये उन्हें देश का नया गृहमंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में वे अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर रही थीं। वे खुद प्रधानमंत्री चुनाव की दावेदार थीं। लेकिन दूसरे दौर में ही वे प्रधानमंत्री के रेस से बाहर हो गईं। इसके बाद उन्होंने अगले प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक के बजाए लिज ट्रस का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि सुएला ब्रेवरमैन भारत में गोवा मूल की हैं और उनके पिता का नाम क्रिस्टी फर्नांडीस हैं। उनकी माँ मॉरीशस से यूके चली गईं और उनके पिता केन्या से यूके आये थे। सुएला ब्रेवरमैन का जन्म 03 अप्रैल 1980 में लंदन में हुआ था और परवरिश वेंबले में हुई थी। इस वजह से उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। इनका नाम सू-एलेन कैसियाना फर्नांडीस रखा गया था। वे हिंदू तमिल मां उमा और गोवा मूल के पिता क्रिस्टी फर्नांडीस की बेटी हैं। उनकी मां मॉरीशस से यूके चली गईं , जबकि उनके पिता वर्ष 1960 के दशक में केन्या से चले गये। मई 2015 में उन्हें फरेहम के लिये कंजर्वेटिव सांसद के रूप में चुना गया था। सुएला ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन को कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में बदलने और अपनी दावेदारी पेश करने वालों नेताओं में से एक थी। सुएला ब्रेवरमैन ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री हासिल की है। वर्ष 2018 में उन्होंने रायल ब्रेवरमैन से शादी की थी। वे बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखती हैं और नियमित रूप से लंदन बौद्ध केंद्र में जातीं है। उन्होंने भगवान बुद्ध के कथनों के धम्मपद ग्रंथ पर संसद में पद की शपथ ली थी। वे दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में फ़ारेहम से कंज़र्वेटिव पार्टी की सांसद हैं। इन्हें उनके ब्रेक्सिट समर्थक रुख के लिये जाना जाता है। वह कंजरवेटिव्स के ब्रेक्सिट समर्थक विंग की एक प्रमुख सदस्य है जिसमें यूके को यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ईसीएचआर) से बाहर निकालना शामिल है। सुएला ब्रेवरमैन को कुछ शरण चाहने वालों को रवांडा भेजने की सरकार की योजना जैसी परियोजनाओं का काम सौंपा जायेगा , जिन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad